तीन छात्रों ने की सैनिक स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण

 

श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर ब्लॉक में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय उलाणा के तीन छात्रों ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल की लिखित प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें अनूप सिंह पंवार, आदित्य पंवार तथा आयुष नेगी शामिल हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक उत्तम सिंह राणा ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अब इनकी साक्षात्कार एव मेडिकल परीक्षा होनी है। उसके बाद ही इनका अंतिम रूप से चयन होगा। सामाजिक कार्यकर्ता सते सिंह पटवाल व रमेश पंवार आदि ने छात्रों की सफलता पर खुशी जताई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *