विश्व शांति के लिए किया हवन यज्ञ

 

श्रीनगर गढ़वाल। कमलेश्वर महादेव मंदिर एवं नागेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को विश्व की शांति, निरोगी व संपन्नता के लिए चारों प्रहर की पूजा के साथ ही हवन का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद भी ग्रहण किया। कमलेश्वर महादेव मंदिर के महंत आशुतोष पुरी ने बताया कि शिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन में प्रदीप फोदणी, शिवम नैथानी, जगदीश नैथानी, स्कंद पुरी, प्रफुल्ल नेगी, विमल कपरवाण, आनंद नौटियाल, गोवर्धन गिरी, संतोष बहुगुणा, प्रकाश चंद्र मैठाणी आदि ने सहयोग दिया। वहीं नागेश्वर मंदिर के महंत नितिन पुरी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पं. बुद्धि बल्लभ बहुगुणा के द्वारा वेद पाठ मंत्रोउचारण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *