बेरीनाग में सीओ ने लोगों की समस्याएं सुनीं

पिथौरागढ़। सीओ महेश चंद्र जोशी क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाने में हथियारों, आपदा उपकरणों के साथ ही कार्यालय अभिलेखों को जांच और हिस्ट्रीशीटरों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पुलिस जवानों को थाने व उसके आसपास सफाई के निर्देश दिए। साथ ही अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम को अभियान चलाने को कहा। बाद में उन्होंने व्यापारियों और टैक्सी चालकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। यहां थानाध्यक्ष प्रताप सिंह, एसआई किशोर पंत, जीवन पंत, डीएल शाह, मनीष पंत, दीपक नेवलिया रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *