दो पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार
पिथौरागढ़। धारचूला में पुलिस ने दो पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। प्रभारी निरीक्षक कुंवर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें सैमजी मंदिर के पास धारपांगू निवासी नवीन राम के पास से दो पेटी शराब की मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
