खिलाड़ियों ने शेन वॉर्न को दी श्रद्धांजलि
देहरादून। दून बलूनी क्रिकेट एकेडमी के छात्रों ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न के आकस्मिक निधन पर शोक जताया। इस दौरान छात्रों ने उनकी उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। दून बलूनी क्रिकेट एकेडमी के कोच शिवेन्द्र रावत ने कहा कि क्रिकेट जगत में शेन वॉर्न को हमेशा याद रखा जाएगा। इस दौरान कविलाष नेगी, नीतिष बलूनी समेत अन्य छात्र मौजूद थे।
