स्वामी नारायण आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर्व की तैयारियां शुरू 

हरिद्वार। सिदाश्रम साधक परिवार (निखिल मंत्र विज्ञान) के तत्वावधान में भूपतवाला स्थित स्वामी नारायण आश्रम में 12 एवं 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का विशाल आयोजन किया जाएगा। परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानंद (डा.नारायण दत्त श्रीमाली) व माता भगवती की दिव्य छत्रछाया एवं पूज्य गुरुदेव नंदकिशोर श्रीमाली के सानिध्य में आयोजित किए जा रहे दो-दिवसीय महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को आश्रम में निखिल मंत्र विज्ञान के संयोजक मनोज भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गुरू पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी विजय कुमार झा, गोपाल सैनी, डा.एम.के. तिवारी, शैलेन्द्र शैली, राकेश गुप्ता, नागेन्द्र सिंह, अमर उपाध्याय, लोकेश, बलवान सैनी आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए। मनोज भारद्वाज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा शिष्य और गुरु के मिलन का समारोह है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिष्य अपने पूज्य गुरुदेव के श्रीचरणों में अपना मनोभाव समर्पित करते हैं। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय समारोह में देश-विदेश से हजारों की संख्या में आने वाले निखिल शिष्यों का समागम होगा। महोत्सव को सफल बनाने की तैयारी में निखिल मंत्र विज्ञान के कार्यकर्ता देश के विभिन्न प्रदेशों में पूरी तन्मयता से जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *