ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक लापता
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर से करीब पांच किमी. की दूरी पर चमधार के पास रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा एक सीमेंट बलगर ट्रक अनियंत्रित होकर मंगलवार रात्रि साढ़े ग्यारह बजे के करीब सड़क से नीचे श्रीनगर परियोजना की झील में गिर गया। सूचना पर मौके पर पहुंची प्रभारी निरीक्षक हरिओम चौहान और चौकी इंचार्ज श्रीकोट ओमप्रकाश मय फोर्स और आपदा उपकरणों के पहुंचे। साथ ही आपदा /जल पुलिस, एसडीआरएफ टीम,फायर पुलिस के साथ मौके पर सर्च अभियान चलाया गया। एक जून को पुन: एसडीआरएफ टीम और जल पुलिस के साथ ट्रक की खोजबीन और चालक के संबंध में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन गहरी खाई तथा ट्रक के झील में समा जाने की वजह से चालक के विषय मे कोई जानकारी नहीं हो पायी है। कोतवाली निरीक्षक हरिओम राज चौहान ने बताया कि ट्रक ड्राइवर की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र जगसेर निवासी कक्केपुर हलोर जिला रायबरेली यूपी के रूप में हुई है। कहा चालक और ट्रक की खोजबीन हेतु सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।
