भैंसियाछाना के सल्ला गांव में गुलदार का आतंक
अल्मोड़ा।
भैंसियाछाना ब्लॉक के ग्राम सल्ला में गुलदार का आतंक बना हुआ है। रात घर के पास बंधी गाय को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया। ग्रामीणों के अनुसार गांव में सक्रिय गुलदार इस बीच कई पालतू जानवरों को अपना निवाला बना चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग को मामले की जानकारी दे दी गई है लेकिन विभाग उसादीन बना है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है गुलदार लोगों पर भी हमला कर सकता है। इसको देखते हुए वन विभाग से जल्दी पिंजरा लगाने की मांग की है।
