ऋषिकेश में आज मनाई जाएगी परशुराम जयंती


ऋषिकेश। श्री परशुराम महासभा ऋषिकेश 22 अप्रैल को परशुराम जयंती मनाएगी। महासभा सदस्यों ने बैठक कर जयंती की तैयारियों को लेकर रूपरेखा बनाई। शुक्रवार को रेलवे मार्ग स्थित एक कार्यालय में श्री परशुराम महासभा की बैठक हुई। बैठक में महासभा के पूर्व अध्यक्ष प्यारेलाल जुगरान ने कहा कि कोरोना काल के बाद सभा द्वारा अपने कार्य सीमित किए गए हैं। जिससे पूर्व की भांति कोरोना के कारण विधिवत कार्यक्रम नहीं हो पाए। सभा समय-समय पर कार्यक्रम व बैठक करती है। सभी सदस्यों द्वारा आम सहमति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष सभी सादगी से परशुराम जयन्ती मनाएंगे। परशुराम चौक गंगानगर में जयंती कार्यक्रम किया जाएगा। पार्षद अनिता रैना ने कहा कि परशुराम जयंती अच्छी तरह से होनी चाहिए। आरडी गौनियाल, डीके मृदुगल ने कहा कि सभा के प्रचार प्रसार के लिए व उसके उददेश्य की जिम्मेदारी हम सब की है। सभा के अध्यक्ष राकेश शर्मा व सचिव सतीश दुबे जी ने कहा कि बीते दो वर्षों में कोरोना के कारण कार्यक्रम नहीं हुआ है, मगर सभा को अपना सामाजिक कार्य करते रहना चाहिए। संदीप शास्त्री व अभिषेक शर्मा ने कहा कि हम सब को सभा के उद्देश्य की जिम्मेदारी लेनी होगी। ओम प्रकाश शर्मा व ओमप्रकाश पंत ने कहा कि 22 अप्रैल को परशुराम जयंती मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *