ध्यूली-धौनी मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण मुखर

अल्मोड़ा।

राज्य योजना से स्वीकृत दुबरौला से ध्यूली-धौनी मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण मुखर हो गये है। शनिवार को धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के बैनर तले ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा है कि 2015-16 से राज्य योजना में स्वीकृत दुबरौली से ध्यूली-धौनी मोटर मार्ग अब तक पूरा नहीं हो सका हैं। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। ब्लॉक मुख्यालय आने तक ग्रामीणों को लगभग 15 किमी चढ़ाई पार करनी होती हैं। जिससे बीमार बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं समेत अन्य ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द मोटर मार्ग का कार्य पूरा नहीं हुआ तो ग्रामीण उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। यहां ज्ञापन सौंपने वालों में मंच के संयोजक विनय किरौला, ब्लॉक समन्वयक निरंजन पांडे, सुंदर लटवाल, पूरन रौतेला, कमलेश सनवाल, पंकज कुमार, मयंक पंत, राजेंद्र लटवाल समेत, सुंदर समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *