लालढांग में आज चार केंद्रों पर 18 प्लस वालों को लगेगी वैक्सीन

हरिद्वार

लंबे इंतजार के बाद लालढांग क्षेत्र में सोमवार को ग्राम पंचायत कांगड़ी, श्यामपुर, गैंड़ीखाता और लालढांग स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में बनाए गए चार केंद्रों पर 18 प्लस वालों को वैक्सीन लगाई जाएगी। टीकाकरण के लिए पंजीकरण केंद्र पर ही किया जा सकेगा। इसके लिए लोगों को अपने साथ आधार कार्ड और मोबाइल साथ लाना होगा। साथ इन केंद्रों पर 45 से ऊपर आयु वाले ग्रामीण भी वैक्सीन लगवा सकेंगे। वहीं रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालढांग में क्षेत्र की आशाओं, आंगनबाड़ी और एएनएम के परिजनों को कोवैक्सीन की डोज लगाई गई। लालढांग प्रभारी डॉ. हेमन्त आर्य ने बताया कि सोमवार से लालढांग क्षेत्र में चार केंद्रों के माध्यम से 18 प्लस और 45 प्लस के ग्रामीणों को कोवैक्सीन का टीका लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *