अंकिता हत्याकांड: माजफ में कांग्रेसियों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन 

नई टिहरी। प्रतापनगर के माजफ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी की सज़ा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने से जल्द अंकिता हत्याकांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की भी मांग की। गुरुवार को प्रतापनगर के माजफ कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया,और प्रदेश सरकार का पुतला भी फुंका। कांग्रेस कार्यकर्ता बर्फ चंद रमोला ने कहा कि प्रदेश सरकार मामले में ढीला रवैया अपनाये हुये हैं। कहा अब तक हत्याकांड की जांच में क्या निकला है, उसे भी सरकार सार्वजनिक करें। साथ ही उन वीआईपी लोगों के नाम भी उजागर करें, जो अंकिता की हत्या से पूर्व रिसार्ट में रुके थे। उन्होंने कहा कि जब तक अंकिता और उनके परिवार को न्याय नहीं मिल जाता है, तब तक कांग्रेस चुप नहीं बैठेंगे, और अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी। मांग करने वालों में धीरेंद्र महर, शिव सिंह पोखरियाल, होशियार सिंह थलवाल, विक्रम सिंह, सब्बल सिंह राणा नत्थी लाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *