एक हफ्ते में खेत से विद्युत पोल हटाने का अल्टीमेटम
रुडकी । बिजली की नई लाइन के मुआवजे को लेकर धरना दे रहे किसानों ने बैठक कर खेत में लगे बिजली के पोल एक हफ्ते के भीतर हटाने का अल्टीमेटम दिया। कहा कि इसके बाद किसान खुद पोल हटाएंगे।
गंगनौली बिजलीघर से खेड़ी की टायर फैक्ट्री तक बन रही बिजली की नई एचटी लाइन के पोल गंगनौली और खेड़़ी के किसानों की जमीन पर लगे हैं। पोल लगने के बाद किसान उन पर तार नहीं खींचने दे रहे हैं।
