विवाहिता से मारपीट के मामले मे मुकदमा दर्ज
रुडकी । एक महिला ने अपने पति तथा सास, ससुर पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। ग्राम मानकपुर आदमपुर निवासी पारुल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पति, सास व ससुर ने उसके साथ मारपीट की है। आरोप है कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।.
