वाल्मीकि जयंती पर किया हवन कीर्तन


रुड़की। अखिल भारतीय मजदूर परिषद यूनियन ने वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई। नहर किनारे स्थित वाल्मीकि घाट पर सुबह हवन, कीर्तन कर रामायाण रचयिता वाल्मीकि भगवान का गुणगान किया गया। इसके बाद भंडारा तथा प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश गोघलिया, सचिन गुप्ता, दिनेश कौशिक, रितु कंडियाल, विजेंद्र सिंह, सनी गोगलिया, विनोद डोगरा, अशोक कुमार, मांगेराम सोदई, दीपक, सोनू बिरला, राहुल, काकी रानी, सुखविंदर खैरवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *