परिवार से मारपीट पर मुकदमा दर्ज
रुड़की। घर में घुसकर बच्चे और परिवार से मारपीट में पुलिस ने केस दर्ज किया है। गंगनहर कोतवाली को शाकंबरी विहार फेस टू गणेशपुर निवासी राहुल कुमार ने बताया कि पिछले सप्ताह भाई आदित्य (13) को राहुल व उसके साथियों ने घर में घुसकर पीटा। बीच बचाव में परिवार के सदस्यों को भी मारपीट कर घायल कर दिया था। इस बीच हमलावरों नेघर में भी तोड़फोड़ की थी। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि राहुल व कुछ अन्य साथी पुत्र पप्पू निवासी गणेशपुर के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
