कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवाओं पर किया स्वास्थ्य कर्मियों और आशाओं को सम्मानित

विकासनगर।

सहसपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवाएं करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। समाज सेवी लक्ष्मी अग्रवाल ने शॉल भेंट कर स्वास्थ्य कर्मियों और आशाओं को सम्मानित किया। साथ ही, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सोमवार सुबह सहसपुर क्षेत्र में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारम्भ करते हुए समाज सेवी लक्ष्मी अग्रवाल ने कोरोना काल में समाज सेवा करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर आशाओं की प्रशंसा की। कहा कि आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना काल में जो सेवाएं दी हैं, उनकी जितनी प्रशंसा की जाए, कम है। इसके बाद आशाओं और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानि करते हुए उन्होंने आशाओं की समस्याएं भी सुनी। साथ ही, आशाओं को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। इस मौके डॉ. कृष्णचंद रतूड़ी, डॉ. उमा राजपूत, उमेश, विशाल, मीनाक्षी, सविता थापा, निशा उपाध्याय, कविता थापा, बबली, नीलम, चंदा, प्रिया, राहुल, पूमन पंवार, शांति, अनुज पांडेय, किरन पंवार, गोमती जोशी, मालती भट्ट, सुनील ठाकुर, रवि नेगी, मोहित रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *