स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार
रानीपुर पुलिस ने स्मैक तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 75 हजार हजार की 17 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक कोतवाली में तैनात एसआई मेहराजुद्दीन सोनह राणा व प्रमोद गोस्वामी के साथ भेल सेक्टर चार में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि गांधी पार्क गेट के सामने बने कमरे के पास दो युवक खड़े हुए हैं। जिनके पास स्मैक है। जिसके तुरंत बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को पकड़ लिया। मामले की सूचना सीओ सदर डॉ. विशाखा अशोक भदाणे को दी। सूचना पर सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर अपने सामने आरोपियों की तलाशी करवाई। तलाशी में आरोपी मोहित निवासी उर्फ काका पुत्र धर्मपाल के पास से 8.35 ग्राम और गौरव कुमार पुत्र भगीरथ निवासी पीर वाली गली आर्यनगर के पास से 8 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया क िआरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
