कांग्रेस ने भाजपा नेता के घर पर हुए आतंकी हमले की निंदा की

जम्मू।

कांग्रेस ने बीती रात राजौरी जिले में भाजपा नेता के घर पर हुए आतंकवादी हमले की शुक्रवार को निंदा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की मांग की। हमले में तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। पार्टी ने कहा कि नियंत्रण रेखा के पार से घुसपैठ की कोशिश संबंधी खबरों को देखते हुए भी पूरे जिले में सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिये। जिले के खंडली इलाके में बीती रात हुए ग्रेनेड हमले में तीन साल के बच्चे की मौत हो गई और भाजपा नेता जसबीर सिंह के परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने हमले की निंदा की और बच्चे की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, हम सीमा पार से घुसपैठ की ताजा कोशिशों की खबरों के मद्देनजर पूरे जिले में सुरक्षा कड़ी करने की मांग करते हैं। हम सीमा पार आतंकवादियों और उनके आकाओं के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *