परिचित बनकर लगा दिया 1.24 लाख रुपये का चूना

देहरादून। साइबर ठग ने परिचित बनकर एक व्यक्ति को 1.24 लाख रुपये का चूना लगा दिया। रायपुर थानाध्यक्ष अमरजीत रावत ने बताया कि भुवन चंद्र पाठक निवासी सूर्या कॉलोनी, रायपुर के साथ धोखाधड़ी हुई। उनके मोबाइल पर बीते तीन दिसंबर को एक काल आई। काल करने वाले ने खुद ओपी आर्या बताया। इस नाम का पीड़िता का भी एक परिचित है। ओपी आर्या बने साइबर ठग ने झांसा दिया कि उसका फोन पे काम नहीं कर रहा है। उसे रुपये की जरूरत है। रकम वह किसी से मंगवाना चाहता है। जो भेज नहीं पा रहा है। इस तरह झांसे में लेकर पीड़ित के फोन पे एकाउंट में एक रिक्वेट भेजी। पीड़ित ने स्वीकार की तो उसके बैंक खाते से पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 1.24 लाख रुपये कट गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *