पेयजल लाइन तोड़ने पर भड़के कांग्रेस महामंत्री, अधिकारियों को फटकारा

देहरादून।

कैंट विधानसभा के इंदिरापुर क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान पानी की पाइपलाइन तोड़ने पर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और पूर्व दर्जाधारी नवीन जोशी ने मौके से फोन कर अधिकारियों को खरीखोटी सुनाई। लोगों ने पूर्व दर्जाधारी के सामने ठेकेदार की ओर से अवैध वसूली करने आरोप भी लगाया।
इंदिरापुरम की समस्याओं को लेकर क्षेत्र के लोगों ने पूर्व दर्जाधारी जोशी को बुलाकर खुदी हुई सड़कों का हाल दिखाया। लोगों की शिकायत थी कि ठेकेदार ने पहले पानी की लाइन तोड़ी और अब लाइन को जोड़ने के लिए दो हजार रुपये मांगे जा रहे है। इस पर महामंत्री ने पीडब्ल्यूडी के चीफ सीएम पांडे से फोन में वार्ता की। पांडे ने अवैध वसूली के ऊपर सख्त रूख अपनाते हुए अधिकारियों को अविलंब कार्रवाई करने के आदेश दिए। उधर महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि ठेकेदार ने यदि लोगों के रुपये वापस नहीं किए तो कांग्रेस कार्यकर्ता लोक निर्माण के अधिकारियों का घेराव करेंगे। इस मौके पर मनीष कुमार नागपाल, ट्विंकल अरोड़ा, विक्की नायक, अनुराग, डॉ. प्रेम सिंह पुंडीर, मंजू कुमारी, आशा देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *