सुमननगर लोगों को सीवर की समस्या से मिलेगी मिजात: विधायक काऊ

देहरादून।

रायपुर के सुमननगर नगर क्षेत्र के लोगों की सीवर की समस्या दूर हो गयी है। यहां 3.72 एमएलडी का सीवर पम्पिंग स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। करीब चार करोड़ की लागत से बने इस स्टेशन की लोकार्पण बुधवार को रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने किया।
विधायक काऊ ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोग लम्बे समय से सीवर की समस्या से निजात दिलाने की मांग कर रहे थे। जनता की मांग पर यहां सीवर सेटशन बनाया गया है। इस स्टेशन से सुमननगर क्षेत्र को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा के हर क्षेत्र में विकास कार्य किये जा रहे हैं। कुछ जगह सड़कों काम शुरू होने वाले हैं। इस दौरान क्षेत्र की जनता ने फूलमालाओं से विधायक का स्वागत किया। लोगों ने लंबे समय से लंबित चल आ रही मांग को पूरा करने के लिए विधायक का आभार जताया। इस मौके पर पार्षद विमल उनियाल, सोहन रौतेला, कैलाश उनियाल, पंकज जदली, नितिन मिश्रा, भोला, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *