प्लांट में आग लगने से आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

विकासनगर। शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में दोबारा आग लगने से गुस्साएं लोगों ने प्लांट परिसर में जमकर हंगामा काटा। लोगों ने प्लांट प्रबंधन कंपनी और नगर निगम देहरादून के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्लांट के धुएं से जहां लोगों का दम घुट रहा है। वहीं प्लांट से निकल रही जहरीली दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार से तत्काल प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *