शीशमबाड़ा वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में फिर लगी आग
विकासनगर। शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के कूड़े में दोबारा आग लगी। बुधवार देर रात्र आग लगने के बाद रातभर प्लांट धू धूकर जलता रहा। गुरुवार सुबह छह बजे प्लांट का प्रबंधन कर रही कंपनी को जब आग लगने का पता चला तब अग्निशमन विभाग को सूचना दी। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
