भारत के नाम तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक आए

देहरादून। ब्राजील डेफ ओलंपिक बैडमिंटन में भारत के नाम तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक आए हैं। टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जिसमें अभिनव शर्मा, रोहित, महेश, रितिक, श्रेया शर्मा, गौरांशी जेर्लिन, आदित्य शामिल थे। इसी के साथ जेर्लिन जयरतचागन ने महिला एकल में स्वर्ण पदक जीता। जेर्लिन और अभिनव की जोड़ी ने मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अभिनव ने पुरुष एकल में कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों ने प्रदर्शन का श्रेय कोच पूनम तिवारी एवं सोनू आनंद को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *