नियाभर के फिल्म समारोह में दिखाई जाएगी वेल्हम ब्वायज स्कूल की फिल्म

देहरादून। वेल्हम ब्वायज स्कूल में छात्रों के लिए फिल्म मेकिंग का एक बेसिक और एडवांस कोर्स आयोजित किया गया। एफटीआईआई पुणे की ओर से आयोजित इस कोर्स के दौरान छात्रों ने कई लघु फिल्में बनाई, जो दुनियाभर के फिल्म समारोह में दिखाई जाएगी। इस कोर्स का नेतृत्व जाने माने फिल्म मेकर रितेश टकसांडे ने किया। बेसिक और एडवांस कोर्स ने छात्रों को प्रौद्योगिकी, सिद्धांत, इतिहास, तकनीक और फिल्म निर्माण और फोटोग्राफी के अनुप्रयोगों की मूल बातें सिखाई गयीं। पांच दिनों के कोर्स के दौरान, छात्रों ने स्क्रिप्ट राइटिंग, स्क्रीनप्ले, स्टोरीबोर्ड, कैमरा ऑपरेशन, शूटिंग, एडिटिंग, बहुत सारी पोस्ट-प्रोडक्शन तकनीकों की मूल बातें सीखीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *