पीएम मोदी को खिलाना चाहता हूं घर का चूरमा : नीरज चोपड़ा

नयी दिल्ली।

दुनियाभर में तिरंगा का मान बढ़ाने वाले ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने पीएम मोदी को लेकर अपनी चाहत का इजहार किया है। उन्होंने कहा कि वह पीएम नरेंद्र मोदी को अपने घर का बना चूरमा खिलाना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने रेसिपी भी शेयर करने की बात कही। नीरज ने जैवलिन थ्रो में टोक्यो ओलिंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतते हुए इतिहास रचा था।
जब नीरज टोक्यो ओलम्पिक से ऐतिहासिक स्वर्ण जीतकर स्वदेश लौटे तो पूरी ओलम्पिक टीम को पीएम नरेंद्र मोदी ने नाश्ते पर आमंत्रित किया था। इस दौरान पीएम ने युवा एथलीट को स्पेशल चूरमा खिलाया था। दरअसल, नीरज का मां ने बताया था कि नीरज को खाने में चूरमा बहुत पसंद है। यह बात कहीं से पीएम को पता चल गई थी और उन्होंने खिलाड़ी की चाहत पूरी की थी।
ब्रेकफास्ट पर पीएम से मुलाकात के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पीएम से इस तरह मिलकर अच्छा लगा। उन्होंने न केवल मेडल विनर्स से बात की, बल्कि उनसे भी बात की, जो मेडल जीतने में असफल रहे थे। उन्होंने सभी का हौसला बढ़ा
चूरमा वाले पर मामले पर नीरज ने कहा, घर जैसा नहीं था, लेकिन अच्छा था। मैं कभी उनसे मिलूंगा तो उन्हें चूरमा अपने घर का खिलाऊंगा। मैं यह बोलना चाहता हूं कि लोगों को चूरमा बनाना हरियाणा से सीखना चाहिए। दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने और उसकी गौरवशाली उपलब्धियों का जश्न मनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *