मनोज सिन्हा ने पैरा एथलीटों को किया सम्मानित

जम्मू।

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने राज भवन में टोक्यो पैरालंपिक 2021 में भाग लेने वाले दो भारतीय पैरा तीरंदाजों राकेश कुमार और ज्योति बलियान को सम्मानित किया। इस मौके पर श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड तीरंदाजी अकादमी (एसएमवीडीएसबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार उपस्थित रहे।
श्री माता वैष्णो देवी (एसएमवीडी) श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रमेश कुमार ने जम्मू-कश्मीर के कटरा में एसएमवीडी खेल परिसर में श्री सिन्हा, जो श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं, ने पैरा तीरंदाजों को बधाई देते हुए कहा कि श्राइन बोर्ड के खेलों के प्रति दिए गए समर्थन की सराहना की जा रही है और यह गर्व की बात है कि एसएमवीडी खेल परिसर में पले-बढ़े खिलाड़ी जम्मू-कश्मीर को दुनिया के नक्शे पर ला रहे हैं। उन्होंने दोनों पैरा एथलीटों के प्रयासों की सराहना की और आगामी प्रतियोगिताओं में उनकी सफलता की कामना की।
उल्लेखनीय है कि राकेश कुमार कटरा और ज्योति बलियान उत्तर प्रदेश की मूल निवासी हैं हैं, लेकिन दोनों पिछले चार वर्षों से अधिक वर्षों से एसएमवीडी खेल परिसर से प्रशिक्षण ले रहे हैं। दोनों तीरंदाजों ने खेल परिसर में कोच कुलदीप वेदवान के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया है। राकेश ने अपनी तीरंदाजी यात्रा 2017 में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के खेल परिसर से शुरू की थी। उन्होंने 2018 में चेक गणराज्य में आयोजित विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में अपनी टीम के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता, जबकि एशियाई खेलों 2018 में 10वें स्थान पर रहे थे।
वहीं ज्योति बलियान ने नीदरलैंड में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में 17वीं रैंक हासिल की थी और फरवरी 2021 में दुबई में आयोजित फैजा कप वर्ल्ड रैंकिंग टूर्नामेंट में रजत पदक जीता था। वह देश की एकमात्र महिला तीरंदाज हैं, जिन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में भाग लिया था।
उल्लेखनीय है कि श्राइन बोर्ड खेल परिसर तीरंदाजी, एथलेटिक्स, जूडो, निशानेबाजी, बैडमिंटन और अन्य खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार कर रहा है, जो विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करके दिखा रहे हैं। एसएमवीडीएसबी को केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया के तहत मान्यता प्राप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *