रुपया सात पैसे मजबूत
मुंबई।
आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली के बल पर आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे मजबूत होकर 74.45 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस रुपया 18 पैसे टूटकर 74.52 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
शुरुआती कारोबार में रुपया 16 पैसे की तेजी लेकर 74.36 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान बिकवाली की बदौलत यही इसका उच्चतम स्तर भी रहा। लिवाली के दबाव में यह 74.54 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 74.52 रुपये प्रति डॉलर के मुकाबले सात पैसे मजबूत होकर 74.45 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।
