शांति भंग की आशंका में दो गिरफ्तार
रुडकी। पारिवारिक मामले को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे दो लोगों को पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव गदरजुड्ड़ा निवासी दो लोग पारिवारिक मामले को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों को समझने का प्रयास किया लेकिन जब वह नहीं माने तो दोनों को ही पुलिस ने शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम सचिन व अमित निवासी ग्राम गदरजुड्डा बताया गया हैं।.
