नेपाल की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे विदेश मंत्री जयशंकर

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तार देने के उद्देश्य से नेपाल की दो दिवसीय यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर अपने नेपाल के समकक्ष एन. पी. सऊद के साथ भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा, भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की सातवीं बैठक की सह-अध्यक्षता के लिए नेपाल के विदेश मंत्री एन. पी सउद के निमंत्रण पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर चार से पांच जनवरी तक काठमांडू की यात्रा करेंगे। भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की स्थापना 1987 में की गई थी और यह दोनों देशों को द्विपक्षीय साझेदारी के सभी पहलुओं की समीक्षा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *