नेहरू प्लेस में आग, मौके पर अफरा-तफरी

नईदिल्ली।

राजधानी के आईटी हब नेहरू प्लेस में गुरुवार शाम आग लग गई। अचानक धुंए के गुबार उठने लगे तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। मामले की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग को दी गई।
खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 10 गाडिय़ां मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि बिजली के बोर्ड में चिंगारी निकलने की वजह से आग लगी। हादसे की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 5.24 बजे सूचना मिली कि जेडोर हाउस दुकान नंबर-104 में आग लग गई है। यहां विनीत कटारिया नामक शख्स का कपड़े का शोरूम व गोदाम था। शोरूम पहली मंजिल पर था।
देखते ही देखते यहां धुंआ पूरी मार्केट में फैल गया। कई मंजिल ऊंची इमारत को एहतियात के तौर पर खाली करवा लिया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को शांत करवाया। करीब 45 मिनट बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *