रफी बने अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री

चम्पावत

रफी अंसारी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला महामंत्री बनाया गया है। मोर्चा जिलाध्यक्ष अमजद हुसैन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन और जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा की सहमति पर उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है। उनके मनोनयन पर नपं अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता मुरारी, मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, देवेंद्र ठाकुर, शकील अहमद मंसूरी, इमरोज ख़ान, मोनू ठाकुर, भरत सिंह भंडारी, उमेद सिंह नेगी, संदीप पाठक, मनोज कालाकोटी, पंकज भट्ट, संजय ठाकुर, बलवीर सिंह प्रजापति ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *