एचआरडीए के कार्यालय निर्माण को बोर्ड की हरी झंडी
रुड़की। नियोजित विकास को बढ़ावा देने के लिए गठित किए गए हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के पास रुड़की में अपना खुद का कार्यालय नहीं है। यहां कार्यालय यूपी संचाई विभाग के भवन में किराये पर संचालित किया जा रहा है। प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में बीती शाम कार्यालय के निर्माण के लिए हरी झंडी दे दी है। इसके बाद अब कार्यालय निर्माण के लिए जमीन की तलाश तेज कर दी गई है। सहायक अभियंता डीएस रावत ने बताया कि कार्यालय निर्माण के लिए अब जल्दी ही जमीन की तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति पूर्व में सील किए गए अवैध निर्माण की सील तोड़ कर निर्माण करता पाया गया तो उसके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
