आज पैतृक पूर्णानंद घाट पर होगा राजमाता का अंतिम संस्कार

नई टिहरी।

टिहरी रियासत की राजमाता सूरज कुंवर शाह (98) का शनिवार रात को नई दिल्ली में निधन हुआ है। राजमाता के आकस्मिक निधन की खबर से टिहरी जिले में शोक की लहर दौड़ गई। राजमाता के पति स्वर्गीय महाराजा मानवेंद्र शाह टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट से आठ बार सांसद रहे थे। वर्तमान समय में इसी संसदीय सीट से उनकी बहू माला राज्य लक्ष्मी शाह सांसद हैं। राजमाता का अंतिम संस्कार सोमवार को ऋषिकेश स्थित पूर्णानंद घाट पर किया जाएगा। यह जानकारी देते हुये सांसद राज्य लक्ष्मी शाह के पीआरओ राजपाल जड़धारी ने बताया कि 4 अक्तूबर को सुबह के वक्त राजमाता शव लेकर नरेंद्रनगर पहुंचा जायेगा। जहां पर शव को अंतिम दर्शन के लिए रखने के बाद मुनिकीरेती के पैतृक पूर्णानंद घाट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा। राजस्थान बांसवाड़ा राजघराने के पृथ्वी सिंह की पुत्री सूरज कुंवर शाह का विवाह 4 फरवरी 1939 को टिहरी महाराजा मानवेंद्र शाह से हुआ था। वह काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका एक पुत्र महाराजा मनुजेंद्र शाह और तीन बेटियों हैं। तीनों बेटियां राजस्थान के राजघराने में महारानियां हैं। सोमवर सुबह के वक्त उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा। राजमाता सूरज कुंवर शाह भगवान बद्री विशाल की अनन्य भक्त मानी जाती हैं। राजमाता के निधन से टिहरी के लोग काफी आहत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *