इबादत से जन्नत और खिदमत से खुदा मिलता है- बिलाल नदवी
लखनऊ
राजधानी के कई डाक्टर,अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक टीम ने सोमवार को डालीगंज स्थित दुनियाभर में मशहूर नदवातुल उलमा परिसर में आल इंडिया पयाम-ए-इन्सानियत फोरम के सचिव मौलाना बिलाल हसनी नदवी से मुलाकात की।
इस मौके पर डा.नईम ने आल इंडिया पयाम-ए- इन्सानियत फोरम के द्वारा किए जा रहे कामों की सराहना करते हुए कहा कि शहर में आज कोई तंज़ीम इतना काम नहीं कर रही है। वही एडवोकेट अलीम खान ने कहा हमारी टीम मुफ्त कानूनी सलाह और जरूरतमंदों को सरकारी स्कीमों से फायदा पहुंचाने के साथ कम खर्च में मरीजों को मेडिकल की सुविधा उपलब्ध कराने का काम कर रही है।इस मौके पर डा. नईम,डा.अरशद,डा.राशिद, नावेद अहमद,रियाजूल हक़ ने भी संस्था द्वारा किए जा रहे समाजसेवा के कामों का जि़क्र किया। मौलाना बिलाल हसनी नदवी ने संस्था के सभी सदस्यों के कामों पर खुशी का इज़हार करते हुए कहा कि इबादत से जन्नत मिलती है और खिदमत से खुदा मिलता है, बिना किसी भेदभाव के किसी की ज़रूरत पर काम आना ही इन्सानियत का काम है और यही पायाम-ए-इन्सानियत फोरम का पैगाम है। इस मौके पर मौलाना बिलाल हसनी नदवी ने इन्सानियत के लिए काम करने वालों को मानवता सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम में अबुल क़ासिम नदवी,सिराजउद्दीन, इस्तीफा उल हसन नदवी, शफाक़ अल्वी, ताहा महमूद, मिजऱ्ा इसरार, मश्कूर नदवी,के अलावा शहर की कई सम्मानित हस्तियां मौजूद रही।
