यातायात नियमों के उल्लंघयन पर 18 वाहनों के चालान
पौड़ी। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग व पुलिस विभाग ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। संयुक्त चेकिंग अभियान श्रीनगर रोड व अन्य स्थानों पर चलाया गया। इस दौरान कुल 18 वाहनों के चालान किए गए। आरटीओ अनिता चंद ने बताया कि पौड़ी-श्रीनगर रोड में परिवहन विभाग व पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें हेलमेट, सीट बेल्ट, बिना लाइसेंस, यात्री ओवर वेट सहित अन्य मामलों में 8 चालान किए गए जबकि 10 चालान नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने के किए गए। उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। कहा कि वाहन क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को वाहनों में बैठाए। कहा कि चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों का लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है। चेकिंग अभियान के दौरान परिवहन विभाग से परिवहन कर अधिकारी जयंत वशिष्ठ, एसएचओ विनोद गुसाईं, ट्रेफिक एसआई अनिल नेगी आदि शामिल थे।
