हिंसा के मामले में दिग्गज क्रिकेटर गिरफ्तार

नई दिल्ली

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर माइकल स्लेटर गिरफ्तर हो गए हैं। उन्हें पुलिस ने बुधवार सुबह सिडनी में कस्टडी में लिया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 51 वर्षीय स्लेटर को पिछले सप्ताह हुई एक कथित घरेलू हिंसा की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) पुलिस ने पूर्व क्रिकेटर को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है।
न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) पुलिस ने कहा कि उन्होंने पिछले हफ्ते घरेलू हिंसा के एक मामले की जांच शुरू की। (एनएसडब्ल्यू) पुलिस ने बुधवार को एक बयान में कहा, जांच के बाद डिटेक्टिव लगभग सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर मैनली में एक घर में गए और स्लेटर से बात की। उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर मैनली पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
स्लेटर ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 1993 से साल 2001 तक खेला। इस दौरान उन्होंने  74 टेस्ट और 42 वनडे मैच खेले।  क्रमश: 5312 और 987 रन बनाए। उन्होंने 15 साल तक क्रिकेट कमेंटेटर के तौर पर काम किया। स्लेटर पिछले महीने सेवन नेटवर्क की  क्रिकेट कमेंट्री टीम से हटा दिया गया था। तीन साल के करार के बाद उन्हें हटाया गया था। 51 साल के स्लेटर ने  ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के खिलाफ सोशल मीडिया में टिप्पणी की थी। इस पर काफी विवाद खड़ा हुआ था।
आईपीएल के पहले हाफ के दौरान कोविड महामारी के कारण  भारत से ऑस्ट्रेलिया में लौटने पर पाबंदी लगाई गई थई। इससे नाराज होकर स्लेटर ने कहा था कि मॉरिसन के हाथों में खून है। इन सब के बाद माइकल स्लेटर ने स्पष्टीकरण दिया था, लेकिन साथ ही कहा था कि वह किसी भी चीज के लिए माफी नहीं मांगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *