फैन ने अफरीदी से मांगा भारत-पाकिस्तान मैच का टिकट
नई दिल्ली
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में जारी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर से एक-दूसरे से दो-दो हाथ करने को तैयार है। टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत के साथ ही सभी की निगाहें 24 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले पर लगी हुई है। पाकिस्तान अभी तक किसी भी विश्व कप में भारत को नहीं हरा पाया है, चाहे वो 50-ओवर का हो या टी 20 फॉर्मेट का। भारतीय टीम अब वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 13-0 तक बढ़ाना चाहेगा। इस बड़े मुकाबले को लेकर जहां खिलाड़ी अपनी कमर कस चुके हैं, तो वहीं फैन्स भी स्टेडियम में बैठकर आंखों देखा हाल इस मैच लुत्फ उठाना चाहते हैं। फैन्स इस मैच का टिकट पाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं और इसके लिए वे खिलाडिय़ों से भी गुहार लगा रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ है, जिसमें पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहीन अफरीदी से एक फैन भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट को मांगते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि फैन अफरीदी से भारत और पाकिस्तान मैच का टिकट मांग रहा है और फिर पाकिस्तानी क्रिकेटर अपने जेब में हाथ डालकर टिकट को देखने की कोशिश करता है। यह वीडियो प्रैक्टिस सेशन के बाद का लग रहा है। अफरीदी स्टेडियम से बाहर आ रहे हैं और एक हाथ में उन्होंने चाय का कप ले रखा है तो दूसरे हाथ में उनकी टोपी है। इसी बीच, गेट के नजदीक आते ही इस पाकिस्तानी तेज गेंदबाज से एक फैन कहता है, भारत-पाकिस्तान मैच की टिकट है आपके पास। इस पर शाहीन अफरीदी अपने जेब में हाथ डालकर टिकट को देखने की कोशिश करता है। दरअसल शाहीन मजाक में अपनी जेब में हाथ डालकर फैन्स को इशारों में बताने की कोशिश करते हैं कि उनके पास टिकट नहीं है।1992 के बाद से, भारत और पाकिस्तान 12 बार वर्ल्ड कप में आमने-सामने हुए हैं, जिसमें से भारत का वनडे में 7-0 और टी-20 में 5-0 का रिकॉर्ड रहा है। पाकिस्तान कभी भी भारत को बड़े मंच पर क्यों नहीं हरा पाया है। टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के मुख्य मुकाबलों से पहले दोनों टीमें अपने अपने अपने पहले अभ्यास मैच में जीत दर्ज कर चुकी है। दोनों टीमें आज अपना दूसरा अभ्यास मैच खेलेगी।
