लोगों को सतर्क रहने को कहा

रुड़की।  कोविड के बढ़ते मामले को देखते हुए एसडीएम के आदेश पर नगर पंचायत कर्मचारियों ने कस्बे तथा आसपास के गांव में एलाउंसमेंट कर लोगों को बेवजह घर से बाहर न निकलने को कहा। बाहर निकलने पर मास्क आवश्यक रूप से पहनने को कहा गया। एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि कोविड-19 के चलते लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्कता जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *