पंजाब सीएम ने दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात

नई दिल्ली

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दिल्ली में पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। सीएम चरणजीत सिंह ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अम्बिका सोनी, राजस्थान प्रभारी अजय माकन और पवन बंसल से मुलाकात की। पंजाब सीएम चरनजीत सिंह चन्नी का दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन मुलाकातों का दौर चला।
इससे पहले गुरुवार को ही चन्नी ने दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच करीब ढ़ाई घण्टे तक बैठक चली।
माना जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सियासी दांव से पंजाब में पार्टी की टूट के खतरे से कांग्रेस हाईकमान की चिंता बढ़ी हुई है। यही वजह है कि सीएम चन्नी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने के लिए उनसे राय ले रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी भी दिल्ली में हैं और पार्टी हाईकमान से सम्पर्क साधे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *