सोलह छात्रों के चयन का दावा

रुड़की।  मदरहुड विश्वविद्यालय के 16 छात्र-छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट के बाद चयन हुआ है। कुलपति प्रो. नरेन्द्र शर्मा, फार्मेसी प्राचार्य प्रो. पारथा सारथी राव, विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अभिषेक स्वामी के प्रयास से यह हुआ। निदेशक प्रशासन दीपक शर्मा ने बताया कि हेल्थ केयर एवं मार्केटिंग के क्षेत्र की कंपनी विबलिन इंडिया प्राइवेट लि के एचआर हेड द्वारा मदरहुड विश्वविद्यालय के कैम्पस में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कुलपति ने बताया कि 16 छात्र-छात्राओं का चयन लगभग 4 लाख सालाना के पैकेज पर हुआ है। साथ ही 10 लाख तक का बीमा व अन्य सुविधा मिलेगी। प्रो. पारथा सारथी राव ने बताया कि फार्मेसी संकाय से सुमित हुड्डा, हिमांशु तरार, शुभम कुमार, विनीत कुमार, सुबिया, सलमान मलिक, सौरभ शर्मा, रवि पंवार, मोहम्मद असद, अनित रोथियान, विभु त्यागी, अनिकेत त्यागी, शिवम कुमार, माहित शर्मा, डॉ. अभिषेक स्वामी ने बताया कि विज्ञान संकाय के करण सिंह को सफलता मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *