पारिवारकि कलह से तंग युवक ने लगाई फांसी

शिकोहाबाद

थाना क्षेत्र के गांव भाड़री में एक युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। युवक का शव फंदे पर लटका देख परिवार में चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया।
योगेंद्र उर्फ सिंकू (28) पुत्र रामपाल निवासी भाड़री शराब पीने का आदी था। शुक्रवार को युवक के परिजनों ने युवक से शराब पीने के लिए मना किया। जिसको लेकर घर मे कहासुनी भी हुई। परिजनों के कहने ने नाराज युवक ने अपने कमरे में जाकर फाँसी लगा ली। जिससे युवक की मौत हो गई। जब परिजनों ने युवक को फंदे पर लटका देखा तो हैरत में पड़ गए। युवक की पत्नी फंदे पर पति को लटका देखकर दहाड़े मारकर रोने लगी। महिला का शोर सुनकर पहुँचे परिजनों ने युवक को चिकित्सक को दिखाया तो उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के आत्महत्या से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोने बिलखने लगे। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह का कहना है कि परिजनों ने युवक के शराब के सेवन से मना किया था जिससे नाराज होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अगर किसी पक्ष से तहरीर आती है तो जाच कर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *