स्वैच्छिक शिविर में 80 लोगों ने किया रक्तदान
शिकोहाबाद
एटा रोड स्थित ग्रीन पार्क परिसर में शनिवार को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 80 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान दिया। शिविर का उद्देश्य डेंगू और वायरलफीवर की महामारी में खून की कमी को लेकर रोटी बैंक और ग्रीन पाक ने आयोजित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण डॉ.अखिलेश नारायण सिंह,एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, सीओ राजवीर सिंह व विशिष्ट अतिथि डॉ. अजय कुमार आहूजा, पूर्व चैयरमेन रघुवर दयाल गुप्ता रहे। रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियो ने सयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने कहा कि जनपद में डेंगू व मलेरिया वायरल के चलते लोगों की प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। ऐसे में मरीजों को रक्त की ज्यादा जरूरत है। खून की कमी से लोगों की मौत हो रही हैं। खून की कमी से किसी की मौत न हो, इसी उद्देश्य को लेकर यह शिविर आयोजित किया गया है। एसपी ग्रामीण ने रोटी बैंक और ग्रीन पार्क की इस पहल को सराहनीय बताया। लोगों के द्वारा दान किए गए रक्त से कई लोगों को नई जिंदगी मिलेगी। हम सभी को मिलकर एक दूसरे की जिंदगी बचानी है। रोटी बैंक ग़रीबों को निःशुल्क भोजन तो करा रही है, साथ ही रक्तदान शिविर लगाकर लोगों की जिंदगी बचाने की पहल भी की है। इस दौरान शिविर में 80 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में रोटी बैंक के संयोजक राजीव गुप्ता,रोटरी क्लब के अध्यक्ष ठाकुर अश्विनी कुमार सिंह, नवीन अग्रवाल, हरचरण सिंह चन्नी, राजेश गुप्ता, डॉ. पीएस राना, मनोज गुप्ता, शिवा गुप्ता, सोनी गंभीर,वरुण सिंघल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
