4.5ग्राम स्मैक के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार
विकासनगर
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बाइक सवार रोहित पुत्र जितेंद्र निवासी सोनिया बस्ती और फारुख पुत्र कल्लू निवासी बैरागीवाला से पुलिस ने शुक्रवार सायं को बीडीएम स्कूल के पास से 4.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपियों की बाइक सीज कर दी है। शनिवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जायेगा।
