राशन की दुकान से शराब पकड़ी


पिथौरागढ़। बेरीनाग पुलिस ने राशन की एक दुकान से शराब पकड़ी है। प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने राईआगर क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान टीम को व्याती गांव की एक राशन की दुकान में लोग शराब पीते हुए मिले। साथ ही दुकान से अवैध शराब भी बरामद हुई। पुलिस ने दुकान मालिक गोपाल सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *