सरपंच व सदस्यों को मानदेय देने की मांग

पिथौरागढ़। अर्पण संस्था व एक्शन एड के सहयोग से वन विभाग की कार्यशाला आयोजित हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने बैठक कर एफआरसी व वन पंचायत सदस्यों के साथ बैठक कर वनों के संवर्धन पर जोर दिया। अर्पण संस्था की सदस्य खीमा जेठी ने वन पंचायत सरपंचों व सदस्यों को मानदेय देने की मांग की। कहा कि निश्चित मानदेय मिलने से निष्क्रिय सदस्य वनों के विकास के लिए अपनी भागीदारी बढ़ाएंगे। इस दौरान चंद्र सिंह,जगत सिंह,मान सिंह, बीबीएस कन्याल,बहादुर बिष्ट,खद्योत कुमार ओझा,धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *