14 को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
पिथौरागढ़। 14 जून को यहां जिला रक्त कोष विभाग में एक स्वैच्छिक रक्त दान शिविर का आयोजन किया जाएगा । जिला रक्त कोष के प्रभारी डॉ. नरेन्द्र शर्मा ने यहा जानकारी दी है। उन्होंने सभी जिले के लोगों व युवाओं से कहा है कि वे अधिक से अधिक रक्त दान कर गंभीर रोगियों की जान बचाएं।उन्होंने कहा है कि हर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रक्त जांच की जाएगी । जिन लोगों को अपना रक्त समूह नहीं मालूम है । वो भी जांच करवा सकते हैं। डॉ. शर्मा ने कहा कि भडकटिया में ब्लड ग्रुपिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए। रक्तदान कर दूसरों को जीवन दिया जा सकता है।
