गोल्ड मेडल जीतकर हितेश ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन
पिथौरागढ़। विशाखापत्तनम में आयोजित 39वी नेशनल ताइक्वांडो के ज्यूनियर वर्ग के हितेश देवली ने 53 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर खिताब अपने नाम किया।
सीमान्त क्षेत्र मुनस्यारी के हितेश देवली ने 39वीं नेशनल ताइक्वांडो में 53 किग्रा का भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर उत्तराखण्ड़ के साथ- साथ पिथौरागढ़ का भी नाम रोशन किया हैं। हितेश के गोल्ड मेडल जीतने कि खबर सुनकर क्षेत्र के लोगों ने हितेश के घर जा कर। हितेश के परिवार वालों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पिता जगदीश देवली, माता मुन्नी देवली और कोच रवि पाण्डेय ने हितेश के मेडल जीतने पर खुशी व्यक्त की।
