नासिक में 22 जनवरी को कालाराम मंदिर के दर्शन करेंगे : उद्धव ठाकरे
प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि वह और उनकी पार्टी के नेता 22 जनवरी को नासिक के कालाराम मंदिर के दर्शन करेंगे और गोदावरी नदी के किनारे ‘महा आरती’ करेंगे। ठाकरे को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अभी तक कोई निमंत्रण नहीं मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी मां दिवंगत मीना ठाकरे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद यहां पत्रकारों से कहा कि जब भी उनका मन करेगा तो वह अयोध्या जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘अयोध्या के राम मंदिर का अभिषेक गौरव और आत्म-सम्मान का विषय है। उस दिन (22 जनवरी), हम शाम साढ़े छह बजे कालाराम मंदिर के दर्शन करेंगे जहां डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और समाज सुधारक साने गुरुजी को विरोध प्रदर्शन करना पड़ा था।
ठाकरे को कार्यक्रम के लिए कोई निमंत्रण नहीं मिला है। ठाकरे ने यह भी कहा कि 23 जनवरी को उनके पिता और शिवसेना संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की जयंती पर पार्टी नासिक में एक रैली करेगी। उन्होंने गत शनिवार को पत्रकारों से कहा था, ‘‘मुझे अभी तक कोई निमंत्रण नहीं मिला है और मुझे अयोध्या जाने के लिए किसी निमंत्रण की जरूरत नहीं है क्योंकि राम लल्ला सभी के हैं। जब भी मेरा मन होगा तो मैं जाऊंगा। शिवसेना ने राम मंदिर आंदोलन में काफी योगदान दिया था।
